{"_id":"575ee5a94f1c1ba87611b6b3","slug":"the-mobile-app-will-find-the-details-of-offenders-police-will-prepare-data-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप पर मिलेगा अपराधियों का ब्योरा, डाटा एप्लीकेशन तैयार करेगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल एप पर मिलेगा अपराधियों का ब्योरा, डाटा एप्लीकेशन तैयार करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हत्या, लूट, हिस्ट्रीशीटर, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी आदि मामलों में पकड़े जाने वाले अपराधियों का फोटो और क्राइम रिकॉर्ड मोबाइल एप्लीकेशन पर जिला पुलिस को जल्द ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्धनगर इस सुविधा से लैस दूसरा जिला होगा। इसके लिए विभाग ने एप्लीकेशन तैयार करवाने के लिए डाटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। अपराधियों का डाटा इकट्ठा करने के लिए सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पर एक डोजियर सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
जिले के थानों से पकड़े जाने वाले और बाहर की जेलों से जिला न्यायालय में आने वाले अपराधियों को पहले इस सेंटर पर लाया जाएगा। यहां उनकी फोटो सहित पूरा रिकार्ड बनेगा। इस एप्लीकेशन में हत्या, लूट, हिस्ट्रीशीटर, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी समेत 10 तरह के अपराधों की श्रेणी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
तैयार डाटा बैंक को एप्लीकेशन में लोड कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह में यह एप्लीकेशन शुरू हो जाएगा। जिससे पुलिस को अपराधियों के बारे में पूरा रिकार्ड केवल एक क्लिक पर मिल सकेगा और इसके लिए पुलिसकर्मियों को अधिक जहमत भी नहीं उठानी पड़ेंगी। इससे न्यायालय में भी पुलिस बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखने में सफल रहेगी। वहीं, अलग-अलग नामों से अपराध करने वालों को पहचानने में आसानी रहेगी।
पुलिस के पास लिखित में अलग-अलग स्थानों पर क्रिमिनल्स का रिकार्ड है। कई बार डोजियर न मिलने से पुलिसकर्मियों को अपराधी की डीटेल निकालने में दिक्कत होती है। इसको सुगम बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन जल्द तैयार कराया जा रहा है।