{"_id":"57ceb7414f1c1ba830318d6a","slug":"the-manager-was-beaten-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स के मैनेजर के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रिक्स के मैनेजर के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाशों द्वारा एस.वी.एम. ब्रिक्स के मैनेजर के साथ मारपीट कर उसकी कार को छीनकर ले जाने का मामला
विज्ञापन
सामने आया है।
मनैजर को उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के ब्यान पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अन्य के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बिलाल निवासी गांव बुराका तावडू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की वह सुशील कुमार निवासी तावडू प्रो.
एस.वी.एम. ब्रिक्स के यहां पर बतौर मैनेजर मालिक की गाड़ियों में डीजल/पैट्रोल डलवाने का काम करता है।
गत 4 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे उसके मालिक ने उसे तेल पर्चियों का हिसाब करने के लिए गुडगांवा फीलिंग स्टेशन गुढ़ा पर भेजा था।
पीड़ित का कहना है की जब हिसाब करने के बाद वह अपने आफिस तावडू आने लगा तो पैट्रोल पम्प से कुछ दूर जगनसिंह पुत्र बल्लू व रणधीर पुत्र रामचन्द्र व रणधीर का मामा निवासीयान जटवाडा मौहल्ला तावडू अपनी कार हुंडई क्र्तेटा को लेकरसड़क पर खडे थे।
विज्ञापन
इन्होंने हाथ देकर मुझे रूकवा लिया। उसने परिचित होने के कारण अपनी गाडी रोक दी। पीड़ित का आरोप है की रूकते ही जगनसिंह ने अपनी कार में तेल भरवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब उसने मना किया तो तीनों ने कार में रखी तेल पर्ची का गुटका जबरन निकाल लिया। और उसके साथ डंडा व लाल धूसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित का आरोप है की इसके बाद बदमाश डरा धमकाकर, उसकी कार को लेकर भाग गए। जिसकी सूचना उसने अपने मालिक को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सीएचसी नूंह में भर्ती कराया।
पुलिस ने पीड़ित मनैजर के ब्यान पर जटवाड़ा मौहल्ला तावडू निवासी जगनसिंह व रणधीर व रणधीर के मामा नाम नामालूम के विरूद्व मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।