फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The lawyer's wife was being cheated by three lawyers

वकील की पत्नी को धोखा देने की फिराक में थे तीन वकील, हुआ खुलासा

Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The lawyer's wife was being cheated by three lawyers

कमेटी में सदस्य के तौर पर सिक्योरिटी के लिए दिए ब्लैंक चेक से 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह चेक एक वकील की पत्नी ने दिया था और बैंक में चेक लगाने का आरोप तीन वकीलों पर लगाया गया है। मामला उस वक्त खुला जब बैंक प्रबंधन ने भुगतान के लिए महिला से मंजूरी मांगी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। डीजीपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 21 डी निवासी सुजाता वकील की पत्नी हैं। सेक्टर 12 कोर्ट में वकालत करने वाले तीन लोगों ने कुछ दिन पहले एक कमेटी शुरू की थी। शोभना भी उसकी मेंबर बनीं थीं। इन तीनों ने शोभना से मेंबरशिप के लिए ब्लैंक चेक मांगा था। आरोप है कि तीनों वकीलों ने चेक में हेराफेरी कर उसमें 42 लाख रुपये रकम भरकर भुगतान के लिए बैंक में जमा करवाया।

विज्ञापन

इतनी बड़ी रकम ट्रंासफर करने से पहले बैंक वालों ने शोभना को फोन कर उनकी स्वीकृति मांगी, उन्होंने पेमेंट नहीं करने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि उसने सेंट्रल थाने से लेकर पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी तक शिकायत की लेकिन वकीलों से जुड़ा हुआ होने की वजह से उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में मामले की शिकायत डीजीपी से की गई। सेंट्रल थाना प्रभारी ने बताया कि डीजीपी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर तीन वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed