फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The inspector of Delhi Police was looting, was nabbed with three of his colleagues

दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर कर रहा था लूटपाट, अपने तीन सहयोगियों के साथ दबोचा गया

Wed, 16 May 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
The inspector of Delhi Police was looting, was nabbed with three of his colleagues
DELHI POLICE - फोटो : self

दिल्ली के पश्चिम विहार थाना पुलिस ने एक युवक पर कबूतरबाजी में शामिल होने का आरोप लगाकर 15 लाख रुपये लूटने के मामले में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन अन्य ट्रेवल एजेंट हैं।

विज्ञापन


इनकी पहचान हैपी, हैरी और अंकुश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डांगी विजिलेंस विभाग में तैनात है। वहीं, पुलिस वारदात में शामिल पूर्वी दिल्ली के एक सब इंस्पेक्टर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, लुधियाना पंजाब निवासी अमनदीप सिंह लंदन में पढ़ाई करने के बाद वापस भारत आ गया था। मन नहीं लगने पर वह विदेश में ही बसना चाहता था। वह कनाडा और अमेरिका का वीजा लेने के लिए ट्रेवल एजेंट के संपर्क में आया। एजेंट ने उसे रकम दिखाने को कहा था। वह 26 अप्रैल को दिल्ली के पश्चिम विहार में 15 लाख रुपये लेेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने खुुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उसे रोक लिया। उस पर कबूतरबाजी में शामिल होने का आरोप लगाकर 15 लाख रुपये लूट लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 29 अप्रैल को पश्चिम विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया।

 पुलिस ने पहले उन तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अमनदीप को दिल्ली बुलाया था। तीनों से पूछताछ में पता चला कि लूटपाट करने वाला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर धर्मेंद्र है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बर्खास्त कर दिया। 

कई वारदात को दिया अंजाम 
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी इसी तरीके को अपनाकर कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। अभी तक नौ मामलों का खुलासा हुआ है, जिसमें कबूतरबाजी का आरोप लगाकर पीड़ितों से रुपये लूटे गये हैं।


हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता के सामने आने पर ही खुलासा हो पाएगा। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान इंस्पेक्टर व वारदात में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed