फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The girl had come to attend the Delhi man, killing family members abducted

लड़की लेकर दिल्ली भाग आया था युवक, परिजनों ने अगवा कर की हत्या

Wed, 08 Jun 2016 12:05 PM IST
delhi news, crime news, murder
delhi news, crime news, murder Updated Wed, 08 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
The girl had come to attend the Delhi man, killing family members abducted
शव - फोटो : Demo Pic

राजस्थान के सीकर से एक लड़की को लेकर दिल्ली भाग आए युवक की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने समझाने के बहाने युवक को अगवा कर लिया था।

विज्ञापन


उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। गाजियाबाद के विजय नगर  क्रासिंग चौकी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस उत्तम नगर थाना पुलिस को दे दिया। यहां की पुलिस ने अगवा, हत्या और सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, सीकर राजस्थान के गुरारा गांव निवासी विशाल टेलर 29 अप्रैल को गांव की रहने वाली एक लड़की को दिल्ली ले आया।

वह उसे दिल्ली के रामा विहार में रहने वाली अपनी चचेरी बहन के घर ले गया। जहां उसके चाचा सुरेश कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने इस बात की जानकारी लड़की के पिता सीकर निवासी मुकेश जोशी को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश के मुताबिक, अगले दिन मुकेश अपने चाचा विक्रम जोशी और लड़की के भाई अविनाश के साथ रामा विहार पहुंचे। उन्होंने विशाल और लड़की को समझाने के लिए कार में लेकर चले गए।

विजय नगर इलाके में रेलवे ट्रैक से शव किया गया बरामद

The girl had come to attend the Delhi man, killing family members abducted
पुलिस - फोटो : Demo Pic

सुरेश फोन से मुकेश से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। लेकिन, मुकेश ने फोन नहीं उठाया। 4 मई को मुकेश ने अपना फोन बंद कर लिया। 5 मई को सुरेश ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।

इसी बीच विजय नगर गाजियाबाद के क्रांसिंग चौकी से पीड़ित परिवार के पास फोन आया। उनसे रेलवे ट्रैक पर विशाल के साथ हादसा होने की बात कही गई। परिवार के लोग क्रासिंग चौकी पहुंच विशाल के शव की पहचान की।

सुरेश ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों ने विशाल की हत्या की है। क्रासिंग चौकी पुलिस ने शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को उत्तम नगर थाना को भेज दिया।

6 जून को उत्तम नगर थाना पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed