फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The four young men immersed

नाहल झाल में नहाते हुए चार युवक डूबे

Wed, 09 Apr 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 09 Apr 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
The four young men immersed

नाहल झाल में मंगलवार को नहाते हुए चार युवक डूब गए। दो के शव मिल चुके हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। मृतक सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के सेवानगर के रहने वाले हैं, इनमें एक इंटरमीडिएट का छात्र भी था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार को छुट्टी की वजह से सेवानगर गली नंबर-4 के रहने वाले अमित (19), अनिल उर्फ आसाराम (21), नीरज (20) और राहुल (18), नकुल, मोहित और यश दोपहर करीब एक बजे नाहल झाल में नहाने गए थे।
विज्ञापन


अमित, अनिल, नीरज और राहुल नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। बहाव तेज होने की वजह से वे डूब गए। साथियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित और राहुल के शव झाल से निकाले जा चुके हैं, जबकि अनिल और नीरज की तलाश जारी है। अमित प्राइवेट इंटरमीडिएट कर रहा था। बाकी तीनों प्राइवेट नौकरी करते थे। जैसे ही यह खबर इनकेपरिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।


पानी में जाता शव देखती रही पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब झाल में डूबे युवकों की तलाश की जा रही थी, तभी पानी में पीछे से बहता हुआ एक शव आया, लेकिन पुलिस ने उसे देखकर भी नजरअंदाज कर दिया और आगे की ओर जाने दिया। पुलिस को चाहिए था कि वह देखती कि शव किसका है। पुलिस पंचनामे और जांच के झंझट से बचने केलिए ऐसा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed