सिपाही को पीटा और फाड़ डाली वर्दी, जब पकड़ लिया रॉन्ग साइड ड्राइव करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान सराय रोहिल्ला निवासी उज्जवल(18) के रूप में हुई है। शुक्रवार को ट्रैफिक में तैनात सिपाही नितिन आनंद पर्वत के कमल टी प्वाइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहा था। इसी दौरान नितिन ने एक युवक को गलत दिशा से स्कूटी लेकर आते हुए देखा।
जिसकी वजह से ट्रैफिक के परिचालन पर असर पड़ रहा था। सिपाही ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने स्कूटी की रफ्तार बढा दी। स्कूटी ट्रैफिक में फंस गया। सिपाही युवक के पास पहुंचा।
सिपाही से हाथापाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी
सिपाही ने स्कूटी को साइड लगाने के लिए कहा। इस बात पर गुस्से में आकर युवक सिपाही से हाथापाई करने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक स्कूटी की चाबी से अपने सिर पर चोट पहुंचाकर सिपाही को फंसाने की धमकी दी। सिपाही ने तुरंत फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर सिपाही के बयान पर युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।