फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The company manager was physically abusive to her, drunk and upset that

कंपनी मैनेजर ने किया युवती का शारीरिक उत्पीड़न, शराब पीकर करता है परेशान

Mon, 30 May 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
The company manager was physically abusive to her, drunk and upset that

सेक्टर-20 थाने में एक महिला ने कंपनी के मैनेजर व दो अन्य लोगों पर शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि कंपनी में टीम लीडर शराब पीकर आता है और उन्हें परेशान करता है। 

विज्ञापन


कंपनी का मैनेजर भी पीड़िता पर टीम लीडर के साथ बैठने का दबाव बनाता है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि कंपनी ने पीड़िता के डेढ़ लाख रुपये वेतन नहीं दिए हैं।पीड़िता मूलरूप से दिल्ली के राजेंद्र नगर की रहने वाली है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने पति के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-02 की एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी में सीनियर ट्रेवल्स कंसल्टेंट है। 
विज्ञापन


कंपनी में पुनीत बजाज नाम का युवक टीम लीडर है। आरोप है कि पुनीत शराब पीकर रोज महिला से अश्लील बातें करता है। कंपनी मैनेजर और ऑपरेशन मैनेजर शान्तनु सचदेवा पीड़िता पर पुनीत के साथ बैठने व बाहर घूमने जाने के लिए दबाव बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दे जाती है। पीड़िता का कहना है कि वेतन न मिलने की वजह से वह नौकरी नहीं छोड़ रही है। कई बार कंपनी में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। तंग आकर पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में तीनों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed