फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The car stopped in the street organically between two brothers, soldiers, beaten on the curb

दो भाईयों ने बीच सड़क में कार रोक किया बवाल, रोकने पर सिपाहियों को पीटा

Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The car stopped in the street organically between two brothers, soldiers, beaten on the curb
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी रोहिणी में बीच सड़क पर कार रोककर उत्पात मचा रहे युवकों को समझाना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। युवकों ने दोनों सिपाहियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से सिपाही अशोक कुमार के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों ललित और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोहिणी सेक्टर-6 निवासी दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, उत्तरी रोहिणी थाने में तैनात सिपाही अशोक कुमार रविवार रात करीब 1:30 बजे सहयोगी सिपाही अशोक के साथ रोहिणी सेक्टर-6 में गश्त कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच सड़क पर कार रोककर मचा रहे थे उत्पात

The car stopped in the street organically between two brothers, soldiers, beaten on the curb

इसी दौरान उसने देखा कि कुछ युवक बीच सड़क पर कार खड़ी कर हंगामा मचा रहे हैं। दोनों के समझाने पर कुछ युवक तो चले गए लेकिन ललित और सचिन खड़े रहे। 
आरोप है कि नशे में धुत ललित और सचिन सिपाहियों से बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी। 

सूचना मिलने पर थाने से पहुंची पुलिस ने आरोपियों को काबू किया और सिपाहियों को अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed