{"_id":"577803d84f1c1b615679c8ec","slug":"the-cab-driver-beating-of-parking-plenty-dhuna-hundred-call-the-number-after-the-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित का सिर फटने पर भी नहीं पिघली पुलिस, रातभर जमकर की धुनाई फिर जेल में डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित का सिर फटने पर भी नहीं पिघली पुलिस, रातभर जमकर की धुनाई फिर जेल में डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-126 में एक चालक को पहले एक शख्स ने पीटा। पीड़ित ने मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल की। पीसीआर वैन आई और आरोपी के साथ पीड़ित को भी ले गई।
पुलिस ने पीड़ित को हवालात में डाल दिया। पुलिस आरोपी की मेहमान नवाजी करती रही और जो भी सिपाही रात में आया उसने पीड़ित को पीटा। सिर फटने के बाद भी पुलिस ने उसका इलाज कराने या मेडिकल की जहमत नहीं उठाई।
अलीगढ़ के इग्लास निवासी कृष्ण कुमार नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी के ठेकेदार की कैब चलाता है। शुक्रवार सुबह वह सेक्टर-126 की एक दुकान पर चाय पीने गया। वहीं कार खड़ी करने को लेकर चाय वाले से विवाद हो गया। चाय वाले ने दुकानदारों से पैसे उगाही करने वाले शख्स को बुला लिया। आरोप है कि उस शख्स ने कृष्ण की पिटाई कर दी और सिर में ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया।

कैब खड़ी करने को लेकर चाय वाले से हो गया था विवाद
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
पीड़ित ने बताया कि थाने के जिस पुलिसकर्मी को पता चला कि झगड़ा हुआ तो पीड़ित को ही पीटते रहे। पीड़ित ने रो-रोकर कई बार पुलिस कर्मियों से सिर फटने की बात कही और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कृष्ण कुमार को सुबह मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया।
एसएसपी से भी नहीं मिला न्याय
जमानत मिलने के बाद पीड़ित एसएसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा। वहां से थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए कि युवक की शिकायत पर कार्रवाई की जाए। पीड़ित तहरीर लेकर शनिवार को थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि थाने में तैनात दो सिपाहियों ने फिर ये युवक की पिटाई कर दी।
‘उगाही करके पुलिस को देता है पैसा’
पीड़ित ने बताया कि आसपास के सेक्टरों में अवैध रूप से दुकानें लगाई जाती हैं। उसकी पिटाई करने वाला शख्स उनसे हर माह वसूली करता है। पुलिस का उसे संरक्षण प्राप्त है। अगर कोई धोखे से गाड़ी भी पार्क कर दे तो उसे पार्किंग के लिए भी पैसे ले लिए जाते हैं।