{"_id":"56ea95d94f1c1b6e048b46a1","slug":"the-bouncers-were-demanding-salaries-of-field-officers-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मांगने गए फील्ड ऑफिसर की बाउंसरों ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेतन मांगने गए फील्ड ऑफिसर की बाउंसरों ने की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन के पैसे मांगने गए फील्ड ऑफिसर को अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज व बाउंसरों ने पीट दिया। बृहस्पतिवार को इसके विरोध में अस्पताल के बाहर पीड़ित के समर्थक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकार समिति के चेयरमैन दीनदयाल गौतम का कहना है कि पीड़ित राजेश कुमार बाटा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में अप्रैल-2015 से फील्ड ऑफीसर की नौकरी पर था।
विज्ञापन
उसे 15000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। 14 मार्च को उसने नौकरी छोड़ दी और डेढ़ महीने का वेतन अस्पताल पर बकाया रह गया। बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल फोन पर ठेकेदार नरेंद्र से वेतन के बारे में बात हुई तो उसने बकाया वेतन के लिए अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन
शाम करीब 7 बजे वह अकेला अस्पताल में गया। आरोप है कि वहां सुरक्षा इंचार्ज रामकिशन मलिक उसे मिला अंदर आने से मना कर दिया। विरोध करने पर बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की।
गौतम का कहना है कि राजेश से की गई मारपीट के कारण उसकी छाती, पैर, कमर, गर्दन और मुंह पर चोटें आई है। इसके विरोध में अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।