{"_id":"c6bec6a68ebacc4894876e6b57327c55","slug":"the-bad-beat-on-waging-wife-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को छेड़ने पर पति ने मनचले को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को छेड़ने पर पति ने मनचले को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटर सवार मनचलों को बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से छेड़खानी और भ्ाद्दी हरकत करना भारी पड़ गया। दंपति ने एक मनचले को दबोच लिया, उसकी जमकर धुनाई कर उसे सिहानी गेट कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मनचले का साथी भाग गया।
विज्ञापन
श्यामपार्क एक्सटेंशन के रहने वाले दंपति (विनय-पूजा) बाइक पर गाजियाबाद आ रहे थे। पति ने बताया कि जैसे ही वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, पीछे से आए स्कूटर सवार दो मनचलों ने उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक कमेंट्स किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर स्कूटर से उनकी बाइक में टक्कर मारी। पत्नी के साथ भ्ाद्दी हरकत और मारपीट भ्ाी की। उन्होंने हौसला दिखाया और मनचलों से भिड़ गए। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। एक मनचला तो भाग गया, जबकि दूसरे को उन्होंने दबोच लिया।
विज्ञापन
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि पकड़ा गया युवक शादाब निवासी मसूरी है। आरोपी का कहना है कि मामला छेड़खानी का नहीं, रोडरेज का था। बाइक और स्कूटर भिड़ंत के बाद उनमें मारपीट हुई।