{"_id":"57d595a84f1c1ba83031ce6d","slug":"the-angry-mob-threw-stones-at-the-suspect-beef-five-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस के शक में गुस्साई भीड़ के पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस के शक में गुस्साई भीड़ के पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 Sep 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिंडकोला में ट्रक में गो मांस होने के शक के चलते गुस्साई भीड़ ने पथराव कर पांच पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। उत्तेजित लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में लोगों के खिलाफ आगजनी करने, हत्या का प्रयास करने सरकारी काम में बाधा डालने तथा नए गो रक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
एसएचओ दीपचंद के मुताबिक, एक ट्रक हापुड़ से मवेशियों के अवशेष लेकर बारौटा सोहना फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। गांव मिंडकोला के पास लोगों ने ट्रक रुकवा लिया तथा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच तो गया लेकिन तब तक लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक को भीड़ से बचा कर काबू कर लिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिसमें मिंडकोला चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राहुल शर्मा व डीएसपी बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाया। कई घंटों के प्रयासों के बाद उत्तेजित भीड़ पर काबू पाया जा सका।