{"_id":"578d02724f1c1b8075c4b631","slug":"the-agency-got-another-house-of-yadav-sought-details-of-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को मिला यादव सिंह का एक और मकान, मांगा खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई को मिला यादव सिंह का एक और मकान, मांगा खर्च का ब्यौरा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह का ममूरा में भी एक मकान का पता चला है। सीबीआई ने विद्युत विभाग से ममूरा के मकान के बिजली बिल की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों की ओर से सोमवार को बिजली बिल का पूरा विवरण सीबीआई दफ्तर में जमा करा दिया। मकान पर कनेक्शन कब लिया था और कितने किलोवाट का कनेक्शन है।
विज्ञापन
इस कनेक्शन पर अब तक बिजली का बिल कितना आता रहा है। दरअसल, सीबीआई यादव सिंह के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है। यादव सिंह का ममूरा में भी चार मंजिला एक मकान है।
विज्ञापन
सीबीआई को पता चला है कि इस मकान के लिए 24 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। इस बात पर सीबीआई अफसर चौक गए कि एक मकान पर 24 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है।
सीबीआई ने बिजली विभाग को को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मांगी। मसलन, ममूरा स्थित मकान पर कब और कितने किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। अगर मकान पर 24 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन लिया गया है तो उसका बिल कितना आता है।
अभी तक कितना पैसा जमा किया गया। इस तरह की बिजली विभाग से तमाम जानकारियां मांगी गई थी। बिजली विभाग के अधिकारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि सीबीआई की ओर से ममूरा स्थित मकान के कनेक्शन से संबंधित जो जानकारी मांगी गई थी उन सभी को एकत्र करके एसडीओ राहुल पांडेय को भेजा गया था।
वह सोमवार को सीबीआई में सारी जानकारी दे आए हैं। मालूम हो कि काली कमाई के कुबेर यादव सिंह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के डासना जेल में बंद हैं। इससे पहले भी सीबीआई उनकी बेटी की शादी के खर्च समेत प्राधिकरण से भी तमाम जानकारियों ले चुकी है।