फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist tunda have taken his bail application

आतंकी टुंडा ने वापस ली जमानत अर्जी

Sat, 04 Jan 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
terrorist tunda have taken his bail application
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की ओर से पटियाला हाउस स्थित सीएमएम अमित बंसल के समक्ष दायर की जमानत याचिका वापस ले ली गई है।
विज्ञापन


याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश दया प्रकाश के पास भेज दिया। इसके बाद टुंडा के अधिवक्ता एमएस खान ने याचिका वापस ले ली। उन्होंने कहा कि वह नए सिरे से सेशन जज के समक्ष जमानत याचिका दायर करेंगे।

वर्ष 1997 में सदर बाजार धमाकों के आरोपी टुंडा की ओर से 17 दिसंबर को जमानत याचिका दायर की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल चार्जशीट पेश कर चुकी है। पुलिस ने टुंडा के खिलाफ हथियार से चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश की धाराओं में आरोप पत्र पेश किया है।
विज्ञापन


जमानत याचिका में टुंडा की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ पुलिस ने दो आरोपियों के बयान के आधार पर चार्जशीट पेश की है। इन आरोपियों को धमाकों के सिलसिले में पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि टुंडा कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। उसने नौजवानों को जेहाद के नाम पर बहला फुसलाकर आतंकी बनाया, जिसके बाद उन्होंने देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया।


स्पेशल सेल का तर्क है कि टुंडा के खिलाफ दूसरी एजेंसियों से काफी सबूत जुटाए जाने हैं। अदालत ने टुंडा पर लगे आरोपों के मद्देनजर जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश के पास भेज दिया। बता दें कि जिन आरोपों में टुंडा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनकी सुनवाई केवल सेशन कोर्ट में ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed