{"_id":"fd92b35b6093baa26a3dbb90fd698b2e","slug":"tent-house-owner-shot-in-ambedkar-nagar-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कर्बला में टेंट लगाने वाले को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः कर्बला में टेंट लगाने वाले को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अंबेडकर नगर में बुधवार रात टेंट हाउस मालिक की कनपटी पर गोली मार दी गई। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अंबेडकर नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस लूटपाट के अलावा रंजिश को लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दक्षिण पुरी निवासी विकास का बुधवार रात कर्बला के पास टेंट लगा हुआ था। रात करीब 11 बजे विकास यहां पहुंचा। इस बीच कुछ लोग आए जिन्होंने शराब पी रखी थी। विकास की इनसे कुछ कहासुनी हुई तो आरोपियों ने उसकी दायीं कनपटी पर गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आकर दक्षिण पुरी निवासी दो आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया। एक आरोपी नाबालिग है जबकि दूसरे की पहचान समराज (21) के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। समराज को बृहस्पतिवार शाम अदालत में पेश किया गया।