फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension between two parties, PAC called

बारात में डांस को लेकर हुआ बवाल, पीएसी तैनात

Sat, 22 Feb 2014 04:11 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Feb 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
Tension between two parties, PAC called

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली के तिरथली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दो महिलाओं समेत पांच लोग इस घटना में घायल हो गए। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तिरथली निवासी मुस्ताक का आरोप है कि उसके पड़ोसी फारूक से गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन रुपये मांगे तो वह भागकर घर आ गया।

परिजनों को घटना बताई तो उसे लेकर परिवार वाले आरोपियों के घर गए। वहां पर उनकी बात सुनना तो दूर, उल्टा उनसे गाली-गलौच करने लगे और मारपीट कर दी।

इसमें दो महिलाएं भी घायल हो गईं। फारूक ने भी गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि बारात में डांस करते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया, जिससे मारपीट हुई।
विज्ञापन


उधर, दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद गांव में तनाव है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed