फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten years old girl was dead in road accident, doctor was driving the car

डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की कुचल कर मौत, कर रही थी सड़क पार

Sat, 27 Jan 2018 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
ten years old girl was dead in road accident, doctor was driving the car

रानी बाग इलाके में एक डॉक्टर ने तेज रफ्तार क्रेटा कार से दस साल की बच्ची को कुचल दिया। घटना के समय वह मां के साथ सड़क पार कर रही थी। मां के शोर मचाने पर लोगों ने कार चालक को रोक लिया।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बच्ची को कार में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जमानती धारा होने की वजह से डॉक्टर को थाने से जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार, दस साल की खुशबू पिता अर्जुन और मां गुड़िया के साथ पीतमपुरा गांव में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन मजदूरी करता है। गुड़िया कोठियों में झाड़ू-पोंछा करती है। 26 जनवरी को गुड़िया घर से कोठी में काम करने के लिए निकली। पीछे-पीछे खुशबू भी आ गई। शिवाजी मार्केट के पास मां-बेटी सड़क पार कर रही थीं। खुशबू आगे थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा देखकर गुडिया चिल्लाने लगी। लोगों ने कार चालक को रोक लिया। कार चला रहे डॉक्टर रोहित सिंघला ने जख्मी बच्ची को कार से ले जाकर पास के अस्पताल पहुंचाया।


वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में कर लिया। बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित प्रशांत विहार स्थित एक निजी अस्पताल में डाक्टर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed