फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten years ago in the case of innocent abducted from Delhi Police teams formed to investigate

दस साल पूर्व दिल्ली से अगवा मासूम के साथ जेठ के लड़के ने भी की थी दरिंदगी

Mon, 08 Aug 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
Ten years ago in the case of innocent abducted from Delhi Police teams formed to investigate
यौन उत्पीड़न - फोटो : Demo Pic

दिल्ली से 10 साल पूर्व अगवा कर वेश्यावृत्ति के लिए सात बार बेची गई सलमा (20)(बदला हुआ नाम) के मामले में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। खुद जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला एसआईटी के काम पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


एक टीम सलमा को लेकर पंजाब के मनसा, बुर्ज हरी गांव भी रवाना हो गई है। वहां सलमा के जेठ व जेठानी ने उसके दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया था। जांच के दौरान जिन-जिन लोगों के नाम सलमा ने पुलिस को बताए हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर उन्हें दिल्ली लेकर आएगी। 
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कराकर पुलिस ने सलमा का कोर्ट में 164 का बयान करा दिया है। वहां कोर्ट के सामने भी उसने अपनी पुरानी कहानी को दोहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमा के खुलासे के बाद पुलिस ने डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंवस्टिगेशन यूनिट) के नेतृत्व में एसआईटी बना दी है। टीम में खजूरी खास थाना प्रभारी समेत करीब एक दर्जन पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। 

सलमा को लेकर पुलिस पंजाब हुई रवाना

Ten years ago in the case of innocent abducted from Delhi Police teams formed to investigate
पु‌लिस - फोटो : file photo

एक टीम सलमा को लेकर पंजाब के मनसा भी रवाना हो गई है। सलमा ने अपने जेठ के लड़के पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस की टीम अंबाला और गुजरात भी जाएगी।

इधर, पुलिस की जांच के बाद अब सलमा की मां संतुष्ट है, उसका कहना है कि पुलिस ने पहले यदि तेजी दिखाई होती तो उनकी बच्ची के साथ ज्यादती नहीं होती। अब बस पुलिस आरोपियों को सजा दिलाकर उसके बच्चे उसे दिलवा दे।

बता दें कि दो जुलाई 2006 को दिल्ली के वेलकम इलाके से कार सवार बदमाशों ने 10 साल की मासूम सलमा को अगवा कर लिया था। अंबाला ले जाकर पहले सलमा को हवस का शिकार बनाया, बाद में उसे गुजरात समेत अन्य राज्यों में सात अलग-अलग जगह बेच दिया। 

बाद में पंजाब के मनसा स्थित गांव में सलमा की एक अधेड़ से शादी करा दी गई। सलमा को उससे दो बच्चे भी हुए। 2015 में अधिक नशा करने की वजह से उसके पति की मौत हो गई तो जेठ ने बच्चे छीनकर सलमा को भगा दिया। बाद में दिल्ली की एक डांसर के जरिये सलमा दिल्ली पहुंची और परिवार से मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed