फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten fake call centers busted in gurugram, 33 arrested

एक साथ 10 फर्जी कॉल सेंटर्स के खुलासे से NCR में सनसनी, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलनेवाले बनाते थे शिकार

Wed, 24 Jan 2018 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 24 Jan 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
ten fake call centers busted in gurugram, 33 arrested
call center busted - फोटो : सुदर्शन झा

उद्योग विहार थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दस फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 300 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि सात मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों में घाना का भी एक नागरिक है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान अपने कब्जे में लिया है। पुलिस आयुक्त को सूचना मिली कि उद्योग विहार क्षेत्र में फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह विदेशियों को कॉल कर उन्हें किसी न किसी प्रकार का लालच देकर उनसे धोखाधड़ी करते थे। इस पर एसीपी शमशेर सिंह के नेतृत्व में अपराध शाखा, साइबर सेल की टीमों ने सोमवार रातभर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अलग-अलग भवनों में चल रहे 10 कॉलसेंटर का भंडाफोड़ करते हुए यहां काम कर रहे 300 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विदेशियों को कॉल करके उन्हें लाटरी व लोन दिलाने का झांसा देते थे

ten fake call centers busted in gurugram, 33 arrested

डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से विदेशियों को कॉल करके उन्हें लाटरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे किसी न किसी तरीके से रुपये ऐंठते थे।

यह रुपये वह आई-ट्यून कार्ड के जरिए भारत में लाते थे। पुलिस ने बताया कि ग्रांड्स के नाम से तीन व टैक्स पोर्ट के नाम से सात कंपनियों का पता चला है। इन सभी कॉल सेंटर का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है। यहां काम कर रहे सभी लोगों को पता था कि यहां इस तरह से धोखाधड़ी होती है।

पकड़े गए विदेशी की भी जांच की जा रही है कि वह यहां किस आधार पर रह रहा था और यदि उसके पास वीजा है तो वह उसने किस उद्देश्य के लिए इसे प्राप्त किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मैनेजर व टीम लीडर स्तर के कर्मचारी हैं।

ऐसे ठगते थे लोगों को

ten fake call centers busted in gurugram, 33 arrested

डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से विदेशियों को कॉल करके उन्हें लाटरी व लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे किसी न किसी तरीके से रुपये ऐंठते थे। 

अंग्रेजी बोलने वाले को देते थे नौकरी
कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी व्यक्ति अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं। डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 33 आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान ही इसमें यह भी पता लगा पाएगा कि यहां से पहले यह कहां पर काम चल रहा था।

लॉटरी लगने का देते थे झांसा
फर्जी कॉल सेंटर से पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जिन लोगों को कॉल कर निशाना बनाया जाता था उनका डाटा उन्हें उनके अधिकारी उपलब्ध कराते थे। इन्हें कॉल कर लाटरी लगने लोन पास होने का झांसा दिया जाता था। जो लोग झांसे में आ जाते थे उनसे प्रोसेसिंग फीस व कमीशन देने के नाम पर रुपये मांगे जाते थे। 

ऐसे हुआ नेटवर्क का खुलासा

ten fake call centers busted in gurugram, 33 arrested

पुलिस को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से शिकायत मिली थी कि टैक्सपोर्ट नाम की कंपनी उनके ग्राहकों को फोन कर जानकारी ले रही है और उनके साथ धोखाधड़ी कर रही है। इस पर उन्होंने मामले की जांच शुरू की तो पूरे फर्जी कॉल सेंटर के नेटवर्क का खुलासा हुआ। 

डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त को दिसंबर महीने में गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। लगातार नजर रखी जा रही थी और पुख्ता किया जा रहा था। अब पर्दाफाश करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed