{"_id":"5887548c4f1c1ba333cf4bb7","slug":"tempo-looted-in-gurugram-by-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने टैंपो लूटा, चालक से मोबाइल व लाइसेंस छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद बदमाशों ने टैंपो लूटा, चालक से मोबाइल व लाइसेंस छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के सेक्टर-52 में बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए एक टैंपो चालक से टैंपो लूट लिया। बदमाश चालक से नकदी, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस भी छीन ले गए। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव नरखी निवासी इंद्रपाल सिंह यहां वजीराबाद में रहते हैं। वह शहर मेें टैंपो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रपाल ने बताया है कि 22 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह अपना टैंपो लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
जब वह सेक्टर-52 में पहुंचा तो वहां चार युवकों ने उसका टैंपो रुकवाया। इन युवकों ने उसे टैंपो से बाहर खींच लिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने हथियार निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए काबू कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश टैंपो में सवार हो गए और उससे तीन हजार रुपये, मोबाइल और उसका ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया तथा फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।