फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers shown porn film in school.

अध्यापकों ने स्कूल में दिखाई ब्लू फिल्म, बवाल

Tue, 09 Sep 2014 04:56 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers shown porn film in school.

फरीदाबाद से सटे पलवल में शिक्षक दिवस पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एजुसेट के माध्यम से छात्रों को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान तीन अध्यापकों के एक महिला को अश्लील फिल्म दिखाने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने गांव के सरपंच और स्कूल के हेड मास्टर से शिकायत की। लेकिन मामले ने सोमवार को उस समय तूल पकड़ लिया जब नाराज ग्रामीणों स्कूल पर आकर ताला जड़ दिया। वहां पढ़ रहे बच्चों को भी घर भेज दिया।
विज्ञापन


सूचना पाते ही जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिसबल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर तीनों आरोपी अध्यापकों के तुरंत प्रभाव से तबादले कर दिये गए। मामला गांव किशोरपुर के मिडिल स्कूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला स्कूल की ही कर्मी है। शुक्रवार को जब  प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा था, उसी दौरान महिला ने उक्त अध्यापकों से अपने वेतन रुके होने पर बिल बनाकर देने की बात कही।

ब्लू फिल्म दिखाकर कहा ऐसे बनते हैं महिला कर्मचारियों के बिल

Teachers shown porn film in school.

इस पर पहले से वहां अश्लील फिल्म देख रहे अध्यापकों ने अपने मोबाइल पर उसे फिल्म दिखाते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों के बिल ऐसे बनते हैं। इस पर महिला ने इसकी शिकायत गांव की सरपंच इंद्रा और हेड मास्टर बाबूलाल से कर दी।

उन्होंने तीनों शिक्षकों को बुलाकर सुलहनामा करा दिया था लेकिन तीन दिन बाद गांव के सैकड़ों लोगों ने स्कूल पर आकर ताला लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। बच्चों को भी घर के लिए रवाना कर दिया।

उन्होंने मांग की कि वे अपने बच्चों को स्कूल तब भेजेंगे जब आरोपी अध्यापकों को बदल दिया जाए। उन्होंने इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा और पुलिस को भी दे दी।

मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने तीनों अध्यापकों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है। उन्होंने बताया कि अध्यापक हेतराम व ओमप्रकाश को हथीन उपमंडल के सरकारी स्कूल सापंनकी और दलीप सिंह का तबादला मालपूरी के लिए कर दिया गया है।

भड़क सकता है मामला

Teachers shown porn film in school.

पुलिस अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ स्‍थानीय लोगों को कहना है कि मंलगवार को मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। हालांकि सोमवार को पुलिस ने मौके पहुंच कर मामले को शांत करा दिया था। पुलिस के साथ पहुंचे शिक्षा अधिकारी ने भी तीनों अध्यापकों का तबादला कर दिया था।

इसी के बाद गांव वालों ने स्कूल से ताला खोला। लेनिक अभी महिला कर्मचारी के परिजन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं साथ ही उनको बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed