फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher who made a noise gate lock, the thief fled

टीचर ने गेट बंद कर मचाया शोर, भागे चोर

Wed, 28 May 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 28 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher who made a noise gate lock, the thief fled

शालीमार गार्डन में महिला शिक्षिका ने बहादुरी से पड़ोसी के घर में घुसे चोरों को दौड़ा दिया। चोर बेडरूम में घुसने की ताक में थे तभी शिक्षिका ने दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया। इसके बाद वे बालकनी से कूदकर भाग निकले।

विज्ञापन


साहिबाबाद में शीशे का कारोबार करने वाले अशोक कुमार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के बी-94/300 में रहते हैं। उनकी पत्नी बच्चों को लेकर छुट्टियां मनाने मायके गई हैं। सोमवार को वे दुकान पर गए थे।
विज्ञापन


शाम को उनके पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली शिक्षिका रेखा मिश्रा बालकनी में ट्यूशन पढ़ा रही थीं। तभी उन्होंने पड़ोस के फ्लैट में खटपट की आवाज सुनी। वे बाहर निकलीं तो देखा कि अशोक के घर का गेट खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवक बरामदे में घुसकर बेडरूम के गेट का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रेखा ने तुरंत गेट को बाहर से बंद किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।


इस बीच चोरों ने बालकनी से छलांग लगा दी। सर्विस लेन में से होते हुए वे भाग निकले। आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया मगर वे गलियों में भाग निकले। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed