फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher slapped a boy and his parents went to police station with this case

शिक्षक ने छात्र को मारा थप्पड़, परिजन पहुंच गए थाने

Fri, 10 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 10 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
teacher slapped a boy and his parents went to police station with this case
demo pic

सराय ख्वाजा स्थित राजकीय स्कूल में झगड़ा कर रहे दो बच्चों को थप्पड़ मारना एक अध्यापक को भारी पड़ गया। इनमें से एक छात्र ने इस बारे में अपने पिता को बताया तो वे इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत पर रोजनामचा रपट दर्ज कर ली है, मगर शिकायतकर्ता मामले को आपसी तौर पर सुलझाने के लिए पुलिस से वक्त ले गया है।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सराय ख्वाजा में बुधवार दोपहर को दसवीं कक्षा में दो बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान कक्षा में कोई शिक्षक नहीं था और बहुत शोर हो रहा था। इस पर साथ वाली कक्षा में 11वीं क्लास के बच्चों को पढ़ा रहे एक अध्यापक क्लास में गए तो देखा कि दो बच्चे झगड़ रहे हैं और बाकी सभी छात्र शोर मचा रहे हैं। इस पर उन्होंने दोनों छात्रों को रोका और झगड़ा करने का कारण पूछा।
विज्ञापन


अध्यापक के अनुसार, उनमें से एक छात्र ने उनके साथ बहुत ही बदतमीजी से बात की, इस पर उन्होंने गुस्से में उस छात्र को दो थप्पड़ मार दिए और क्लास में बैठा दिया। घर जाकर उस छात्र ने सारी बात अपने पिता को बताई तो अपने बेटे को थप्पड़ मारने से नाराज पिता ने अपने समाज के कुछ लोगों को सारी बात बताई और उन्हें लेकर सराय ख्वाजा थाने पहुंच गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल में फोन कर संबंधित अध्यापक को थाने बुला लिया। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है, जिसे उन्होंने रोजनामचा रपट में दर्ज कर लिया है। अभी शिकायतकर्ता खुद ही मामले को पंचायती तौर पर सुलझाने के लिए दो दिन का समय ले गया है। अगर उनका समझौता हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो शिकायतकर्ता चाहेगा तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed