फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   teacher robbed by ATM card changed

लूट: मदद के बहाने शिक्षिका से बदल लिया एटीएम कार्ड

Sat, 09 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
teacher robbed by ATM card changed
एटीएम - फोटो : concept photo

कैश निकलने के दौरान परेशान शिक्षिका की मदद करने के बहाने एक ठग ने बैंक खाते से 40 हजार रुपये की ठगी की है। जगत फार्म मार्केट स्थित एटीएम मशीन के बाहर लाइन में खड़े एक ठग ने महिला का कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसने दूसरे एटीएम में जाकर दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाल लिए । आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी पुष्पा सेक्टर म्यू-1 में अपने परिवार के साथ रहती है। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में शिक्षिका है। पुष्पा ने बताया बृहस्पतिवार को जगत फार्म मार्केट के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़ी थी। कई बार एटीएम कार्ड का प्रयोग करने के बावजूद जब पैसे नही निकले तो पीछे खड़े एक युवक ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन पैसे नही निकले। इसके बाद युवक ने शिक्षिका को उसी तरह का कोई दूसरा कार्ड थमा कर चल दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद शिक्षिका के फोन में 20-20 हजार रुपये निकाले जाने का एमएमएस आया। उन्होंने संबंधित बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि सेक्टर अल्फा-वन स्थित कमर्शियल बेल्ट में एसबीआई के एटीएम से रुपयों की निकासी हुई है। उन्होंने तुरंत एटीएम लॉक कराकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में एक युवक उक्त समय पैसे निकालते दिखाई दे रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed