टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, भड़का बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक स्कूल के टीचर को अभिभावकों के साथ बंधक बना लिया था। स्कूल के संगीत शिक्षक पर पांच लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने टीचर को मारा पीटा और बंधक बना लिया। जानकारी मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शिक्षक को छुड़ा लिया। हालांकि माहौल अभी तनावपूर्ण बना हुआ है।
स्कूल बना छावनी
जहांगीरपुरी के ए ब्लॉक के सरकारी स्कूल में म्यूजिक के इस टीचर पर स्कूल की 10वीं और 12वीं क्लास की पांच छात्राओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
जहांगीरपुरी पुलिस थाने ने उस टीचर को स्कूल से हिरासत में ले लिया है। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में पथराव भी किया है। पुलिस ने परिजनों को शांत करा कर घर भेजने की कोशिश कर रही है।
पुलिस शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि स्कूल के पास अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।