फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher beaten student brutally in gurgaon

बेरहम टीचर ने छात्र को लात-घूसों से मारा, अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 May 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 20 May 2016 06:40 PM IST
सार

  • भीषण गर्मी में कमरे में बंद किया, हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में दाखिला
  • मेवात के आंकेड़ा गांव का मामला
  • दूसरे छात्र से पूछे गए सवाल का जवाब देने पर भड़का अध्यापक
  • अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत
  • पिता ने कहा, गांव के कुछ लोग मामला खत्म करने का बना रहे हैं दबाव
  • पीड़ित 13 वर्षीय कृष्ण है सातवीं का विद्यार्थी
  • पि्रंसिपल का गैर जिम्मेदाराना बयान, कहा-यह रोजमर्रा की बात है

विज्ञापन
teacher beaten student brutally in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवीं कक्षा के छात्र को सरकारी स्कूल के बेरहम अध्यापक ने लात-घूसों से इतना मारा कि उसे ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाना पड़ा। पीड़ित छात्र कृष्ण का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने अध्यापक द्वारा दूसरे छात्र से पूछे गए सवाल का जवाब दे दिया।
विज्ञापन


इतनी हिम्मत देख अध्यापक मोहन लाल को इतना बुरा लगा कि वह भड़क गया। उसने मासूम कृष्ण को कड़ा, थप्पड़, लात और घूसों से जमकर मारा। इतने पर ही उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ इस उमस भरी गर्मी में उसको कमरे में बंद भी कर दिया। यह मामला बृहस्पतिवार का है।
विज्ञापन


कृष्ण की हालत जब ज्यादा बिगड गई तो उसे तुरंत गोहना चौक स्थित एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुऐ नूंह के हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पर उसका ईलाज चल रहा है। छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गुम चोट आई है। अध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पीड़ित छात्र के पिता धर्मपाल ने आकेड़ा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता धर्मपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोग फैसले के लिए दवाब बना रहे हैं। वहीं आरोपी अध्यापक को अभी तक अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं है। जिसकी वजह से अध्यापक ने अपना पक्ष रखने से मना कर दिया।

पिटाई के बाद कमरे में बंद कर दिया

teacher beaten student brutally in gurgaon

स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र ने और ही लापरवाही भरा बयान दिया। प्रिंसिपल ने इसे रोजमर्रा का मामला बताते हुए अध्यापक का ही बचाव किया। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव आकेड़ा निवासी धर्मपाल का 13 वर्षीय बेटा कृष्ण गांव के ही वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को अध्यापक मोहन लाल ने कोई सवाल क्लास के किसी छात्र से पूछा। लेकिन उस लड़के से पहले कृष्ण ने उसका जवाब दे दिया। 

इस बात से अध्यापक खफा हो गया और उसने कृष्ण की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि अध्यापक ने अपने हाथ में पहने कड़े को हथियार के तौर इस्तेमाल किया। पिटाई करने के बाद उसको उमस भरी गर्मी में बिना पंखे के कमरे में बंद कर दिया, जिससे कृष्ण की हालत बिगड़ गई।
 
उसके परिजनों को जब सूचना मिली तो वे उसे गोहाना चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। पीड़ित छात्र के पिता धर्मपाल ने बताया कि उसके बेटे को अध्यापक ने बहुत ही बेरहमी से पीटा है।

पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। गांव के कुछ लोग मामला खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आकेडा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है। मामले कि जांच चल रही है। जल्दी ही मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed