{"_id":"57f69cb54f1c1b0b6d26fcd1","slug":"suspicious-death-of-businessman-s-son-was-joining-in-the-birthday-party-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन इलाके के गुजरांवाला टाउन में अपनी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए एक युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक एक चर्चित एनजीओ से जुड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के अनुसार हर्षित (22) सपरिवार रोहिणी सेक्टर 16 में रहता था।
विज्ञापन
वह माता-पिता का इकलौता बेटा था और पेशे से फोटोग्राफर था। उसके पिता कारोबारी राजेंद्र कुमार चड्ढा ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को हर्षित अपनी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
आधी रात को सूचना मिली कि हर्षित को गंभीर हालत में मॉडल टाउन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 1 अक्तूबर को पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।पुलिस ने जब अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया, तो पता चला कि हर्षित पानी में करंट की चपेट में आया है। हर्षित बयान देने की स्थिति में नहीं था।
राजेंद्र कुमार ने पार्टी के आयोजनकर्ता पर संगीन आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह हर्षित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस फिलहाल उस दिन पार्टी में मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।