{"_id":"57cdb4e64f1c1bb03031836d","slug":"sushma-rathi-murder-case-police-investigation-on-the-information-of-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा राठी हत्याकांड : गैंगस्टर से मिली जानकारी पर जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुषमा राठी हत्याकांड : गैंगस्टर से मिली जानकारी पर जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुषमा राठी हत्याकांड में ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए उनके पति गैंगस्टर अशोक राठी से मिली जानकारी के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चार टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। बता दें कि तीन दिन पहले गुड़गांव-सोहना रोड स्थित गांव अलीपुर के स्टैंड पर बच्ची को छोड़ने आई सुषमा की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी जिस कार में आए थे, वह बाद में पलवल के गांव धतीर के पास आग में जलती हुई बरामद हुई थी। हत्यारोपियों ने कार को 22 अगस्त को फरीदाबाद के सेक्टर-7 से चोरी किया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि आरोपी फरीदाबाद व पलवल के बीच के ही रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस गैंगस्टर अशोक राठी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर काम कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के अभी दो दिन और बाकी हैं। मामले में सफलता मिलने पर ही खुलासा करना बेहतर होगा। पुलिस आश्वस्त है कि मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा।