{"_id":"587108374f1c1ba37815c36b","slug":"surveillance-surveillance-master-s-trapped-watching-the-movie-plot-made-visibile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस के जाल में फंसा सर्विलांस मास्टर, दृश्यम फिल्म देख रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विलांस के जाल में फंसा सर्विलांस मास्टर, दृश्यम फिल्म देख रची साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमंत ने बेहद शातिराना अंदाज में हत्या और पुलिस को चकमा देने की साजिश रची थी। आरोपी कंप्यूटर और सर्विलांस का भी खासा जानकार बताया गया है। आरोपी नेे दृश्यम् फिल्म और क्राइम सीरियल देखकर वारदात की साजिश रची थी। आरोपी के ही कहनेे पर उसकी प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से शादी की थी।
विज्ञापन
आरोपी वारदात के बाद प्रेमिका के परिजन के साथ राहुल व उसके दोस्तों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन आदि में भी शामिल रहा। खास बात यह रही है कि सर्विलांस का मास्टर सर्विलांस के ही जाल में फंसकर सलाखों के पीछे पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी हेमंत के शातिर होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए राहुल सेे शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने माधुरी से कहा था कि जब वह घर से भागेंगे, तो परिजनों का शक राहुल पर ही जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते माधुरी ने राहुल से नवंबर में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। माधुरी की हत्या के बाद आरोपी नेे उसके परिजनों को राहुल के खिलाफ उकसाया। कोतवाली पुलिस के अपहरण की रिपोर्ट न दर्ज करने पर आरोपी माधुरी के परिजनों के साथ पैरवी व प्रदर्शन में शामिल रहा। इसके चलते पुलिस को उस पर शक नहीं हुआ।
मामा का नाम लेेकर बनाती थी दबाव
file photo
आरोपी ने पीलीभीत की फर्जी आइडी पर दो सिम खरीदे थे। एक सिम उसने अपने पास रखा और दूसरा माधुरी को दे दिया। दोनों इसी नंबर से बात करते थे। पुलिस ने टावर सर्चिंग प्रोसेज सेे मोहम्मदपुर गांव में पड़ताल की। इसमें तीन हजार सेे अधिक नंबर पुलिस के सामने आए। पुलिस ने गहन पड़ताल के बाद पता लगाया कि दो नंबर पर आपस में बात हो रही है और दोनों नंबर पीलीभीत की आईडी के हैं।
सघन जांच के बाद पता लगा कि ये नंबर माधुरी के घर के पास प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस को हेमंत पर शक हुआ और पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, माधुरी का मामा दबंग प्रवृति का है। इसकी जानकारी हेमंत को भी थी। आरोपी नेे पुलिस को बताया कि वह मामा का नाम लेकर उस पर शादी के लिए दबाव बनाती थी।
इसके चलते वह शादी से इंकार नहीं कर पाता था। हेमंत पत्नी और बच्चों को भी नहीं छोडना चाहता था। इसके चलते उसने प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। आरोपी हेमंत, माधुरी और राहुल तीनों अलग-अलग बिरादरी सेे ताल्लुक रखते हैं। माधुरी के गायब होने और निर्दोश राहुल व उसके दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। अब, रबूपुरा पुलिस के खुलासे और असली आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव का तनाव खत्म हो गया है।