फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda Pushkar murder file open again, a question on the medical board of AIIMS

फिर खुली सुनंदा पुष्कर हत्या की फाइल, एम्स के मेडिकल बोर्ड पर उठे सवाल

Wed, 25 May 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Sunanda Pushkar murder file open again, a question on the medical board of AIIMS

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने एम्स के मेडिकल बोर्ड पर सवाल उठाया है। दक्षिण जिला पुलिस ने देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स के मेडिकल बोर्ड पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस जिला पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को सुनंदा हत्या मामले में नया मेडिकल बोर्ड बनाने के लिए कुछ समय पहले पत्र लिखा है। दूसरी तरफ कई महीने से दबी पड़ी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की फाइल फिर खुली है। सुनंदा पुष्कर हत्या मामले को लेकर पुलिस अधिकारी नए सिरे से जांच करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सुनंदा पुष्कर मामले की जांच से जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनंदा की हत्या के बाद एम्स के फोरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता की देखरेख में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि मेडिकल बोर्ड अलग-अलग रिपोर्ट दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनंदा केस में दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों की फिर से बैठकें शुरू हो गई हैं

Sunanda Pushkar murder file open again, a question on the medical board of AIIMS

बोर्ड कभी सुनंदा पुष्कर के शरीर में जहर होने और कभी जहर नहीं होने की बात कहता है। अमेरिका की एफबीआई ने सुनंदा के विसरा की जांच के बाद कहा था कि सुनंदा के शरीर में एल्प्रेस तत्व मिला है। जानकारों के अनुसार ये जहर की श्रेणी में नहीं आता है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एम्स के मेडिकल बोर्ड को पत्र लिखकर पूछा था कि सुनंदा के शरीर में जो एल्प्रेस मिला है क्या उससे उसकी मौत हो सकती है। मेडिकल बोर्ड ने इस पत्र का जवाब नहीं दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि  पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांग की है कि एक ऐसा मेडिकल बोर्ड बनाया जाए जिससे सुनंदा हत्या मामले में एक अंतिम राय सामने आ सके। इस मेडिकल बोर्ड में देश के विशेषज्ञ शामिल हों। सुनंदा केस में दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों की फिर से बैठकें शुरू हो गई हैँ। पिछले सप्ताह सरोजनी नगर थाने में कई बैठकें हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed