फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sumit was the murder of a minor in a one-sided love

कल्याणपुरी में हत्या का मामला : एक तरफा प्यार में नाबालिग ने की थी सुमित की हत्या

Tue, 03 Jan 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Sumit was the murder of a minor in a one-sided love
knife

कल्याणपुरी इलाके में रविवार शाम युवक सुमित (23) की चाकू घोंपकर की गई हत्या के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। दरअसल सुमित की हत्या नाबालिग आशिक की सनक का नतीजा थी। आरोपी नाबालिग, सुमित की पत्नी ललिता से एक तरफा प्यार करता था। लेकिन दो माह पूर्व ललिता की सुमित से शादी हो गई थी। इसके बाद भी आरोपी ने ललिता का पीछा नहीं छोड़ा था। वह अक्सर फोन पर उसे परेशान कर रहा था। रविवार को नए साल पर जब ललिता अपने मायके आई थी तो आरोपी ने ललिता से मिलने का प्रयास किया। बाद में उसके सामने ही उसके पति की चाकू  गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


ललिता ने पुलिस को बताया है कि शादी से पूर्व आरोपी उसे परेशान करता था। लेकिन उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। छह नवंबर 2016 को उसकी शादी सुमित से हो गई। इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। रविवार को जब ललिता अपने मायके से वापस ससुराल लौटने लगी तो आरोपी ने बाइक सवार पति-पत्नी को रोक लिया। आरोपी सुमित को बुरा-भला कहने लगा। ललिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर सुमित की गर्दन पर हमला कर दिया। सुमित ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गर्दन व पेट पर हमला कर दिया। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इधर, ललिता पति को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन  कर रही है। हालांकि किशोर ने पुलिस को बताया है कि ललिता भी उससे प्यार करती थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अभी किशोर की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि कल्याणपुरी इलाके में रविवार शाम को तीन नाबालिगों ने बाइक सवार युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग किशोर को दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed