फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sukesh stolen more than three crore in mall during police custody

पुलिस कस्टडी में आरोपी सुकेश ने 3.50 करोड़ रुपये उड़ाए

Sat, 28 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
sukesh stolen more than three crore in mall during police custody
डेमो - फोटो : demo pic

चुनाव आयोग के अधिकारियों को घूस देने के प्रयास के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली पुलिस के जवानों की कस्टडी में 3.50 करोड़ रुपये उड़ाए थे। ज्यादातर रकम की उसने खरीदारी की और कुछ अध्याशी पर खर्च किए थे। इतनी बड़ी रकम के लेन-देन की भनक बंगलुरु आयकर विभाग को लग गई थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। दिल्ली पुलिस ने बंगलुरू से आरोपी को मॉल में घुमाते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों की कई जगह की सीसीटीवी फुटेज को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालिन के सात जवान आरोपी को बंगलुरु, कोच्चि, मुंबई व कोम्यटूर को कोर्ट में पेश के लिए ले गए थे। दिल्ली पुलिस के जवानों ने सुकेश चंद्रशेखर को बंगलुरु में मॉल, होटल व अन्य जगहों पर घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों की माने तो यहां पर सुकेश ने करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए। उसने तीन करोड़ की मर्सिडीज खरीदी। 33 लाख रुपये की महंगी घड़ी खरीदी। बाकी रकम उसने मॉल में खरीददारी व अध्याशी पर खर्च की।

यहां पर आरोपी व जवान फाइव स्टार होटल में ठहरे थे। सभी जगह आरोपी हवाईजहाज से आए व गए थे। बंगलुरु आयकर विभाग ने मर्सिडीज कार व घड़ी को जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सभी सातों पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने के अलावा एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों को मामला दर्जकर गिरफ्तार किया था।

अपराध शाखा की टीम दोनों को रिमांड पर लेकर बंगलुरु लेकर गई हुई है। यहां पर पुलिस टीम ने आरोपी पुलिसकर्मियों की निशानदेही पर आरोपी सुकेश को मॉल में घुमाते हुए की सीसीटीवी फुटेज, खरीदारी केबिल व अन्य सबूत हासिल कर लिए हैं।


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इस बात की जांच कर रही हैकि आरोपी सुकेश के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई थी। ये रकम उसे किसने दी। इस बात भी दिल्ली पुलिस बंगलुरु में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed