{"_id":"0d1df4985ed31047762e6b243a1be9b9","slug":"suicide-young-woman-slip-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंदनगर पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह निक्की (20) ने ट्रेन कटकर जान दे दी। वह कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र की एक लोहा कंपनी में नौकरी करती थी। आत्महत्या की वजह पता नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले युवती ट्रैक पर बैठकर एक घंटे तक रोती रही। अचानक पैसेंजर ट्रेन आने पर वह ट्रैक पर चलने लगी। लोगों ने उसे आवाज देकर रोकना चाहा, लेकिन नहीं रुकी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, परिजनों का कहना है कि ट्रैक पार करते हुए चक्कर खाकर गिर गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। मां ने चप्पल और कपड़ों से उसकी पहचान की। बिहार के सीतामढ़ी निवासी निक्की का परिवार राकेश मार्ग रहता है।
विज्ञापन
निक्की की मां शीला देवी ने बताया कि बेटी शनिवार सुबह बहन रूपा के साथ कंपनी गई थी। रूपा के मुताबिक सुबह पौने दस बजे निक्की ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।
उसके बाद घर जाने की बात कहने लगी। कंपनी में ही दवाई मंगाकर खिलाने की बात कही तो मना किया और अस्पताल जाने की बात कहकर चली गई। तब उसके पास मोबाइल नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शी प्रमोद और एक रिक्शा चालक ने बताया कि सुबह साढे़ 11 बजे डायमंड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास पिलर पर बैठी युवती रो रही थी। लग रहा था वह मोबाइल पर बात कर रही थी।
तभी हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ आ रही ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली। एसएचओ ने बताया कि मृतका का शव कई हिस्सों में घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूरी तक पड़ा था। घटनास्थल पर जमावड़ा लगा रहा।
पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है। मां ने बताया कि बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। वह सुबह घर में पूजापाठ करने के बाद काम पर गई थी। निक्की पांच भाई-बहन हैं।
निक्की की मौत की सूचना उसके परिजनों को कंपनी मालिक के बेटे अन्नू ने दी। अन्नू ने परिजनों से फोन पर निक्की के घर पहुंचने की जानकारी ली।
ट्रेन की चपेट में आकर भी बच गई युवती
इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक युवती ट्रेन की चपेट में आकर बच गई। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला और वह ट्रैक व प्लेटफार्म के बीच गिर गई।
दो मिनट बाद ट्रेन रुकी तो युवती सही सलामत निकली। उसे कुछ गुम चोटें लगीं। वाकया सवा 11 बजे का है। दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली अंबाला पैसेंजर नए गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन में 22-23 साल की युवती मां के साथ चढ़ने का प्रयास कर रही थी।
युवती ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन मां नहीं चढ़ पाई। इसी बीच ट्रेन चल दी। मां को प्लेटफार्म पर छूटता देख युवती भी ट्रेन से उतरने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई।
काफी दूर तक घिसटने के बाद वह प्लेटफार्म से नीचे गिर गई। मां व अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गार्ड ने ट्रेन रुकवाई। कुछ देर बाद युवती उठकर खड़ी हो गई।