फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students suicide as she didn't get good rank in NEET

नीट में रैंक बेहतर नहीं आने पर छात्रा ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

Thu, 08 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students suicide as she didn't get good rank in NEET
खुदकुशी - फोटो : demo pics

दक्षिण दिल्ली के साकेत थाना इलाके में नेशनल एलिजिबिलटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में रैंक कम आने पर छात्रा ने बुधवार दोपहर को फांसी लगा ली।

विज्ञापन


आईपी यूनिवर्सिटी (इंद्रप्रस्थ विवि) में काउंसलिंग बंद होने पर वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से ओडिशा निवासी सितारा (18) परिवार के साथ सेक्टर-एक, पुष्प विहार साकेत में रहती थी। परिवार में माता-पिता और छोटा भाई द्रेवश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रेवश आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता सशस्त्र सीमा बल में सेक्शन ऑफिसर हैं। सितारा ने नीट की परीक्षा दी थी। पीएमटी में उसकी रैंक 1733 आई थी। आईपी यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग 1500 रैंक पर ही बंद हो गई।


इससे सितारा डिप्रेशन का शिकार हो गई। बुधवार को उसके पिता-पिता चेकअप कराने अस्पताल गए थे। इस बीच बुधवार दोपहर करीब 12 बजे द्रेवश स्कूल से घर वापस आया तो घर अंदर से बंद था। 

पड़ोसियों की मदद से उसने दरवाजा तोड़ा तो सितारा रस्सी के जरिये कमरे में फांसी लगा रखी थी। सितारा को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे इसकी सूचना साकेत पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed