फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students buy branded clothes made for marriage Robbers.

शादी के लिए ब्रांडेड कपड़े खरीदने को छात्र बने लुटेरे

Tue, 23 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Tue, 23 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Students buy branded clothes made for marriage Robbers.
शादी में जाने के लिए ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए तीन छात्रों ने शनिवार रात एनएच-24 पर युवक से मारपीट के बाद लूटपाट कर डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों छात्रों को खोड़ा के नरेश विहार से उनके घर से धर दबोचा। पकड़े गए छात्र दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हैं। तीनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

शनिवार रात को बिशनपुरा निवासी नरेंद्र से इंदिरापुरम से घर लौटते समय तीन किशोरों ने मोबाइल और कैश लूट लिया था। उनके साथ मारपीट भी की गई थी। एक लुटेरे ने नरेंद्र का लूटा मोबाइल ऑन किया जिसकी मदद से पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि तीनों छात्र खोड़ा के नरेश विहार के रहने वाले हैं। दो 10वीं और एक ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। तीनों छात्रों ने बताया कि उन्हें रविवार को शादी में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जाने के लिए कपड़े खरीदने के लिए उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों के पास से नरेंद्र का मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

ब्रांडेड कपड़े नहीं होने पर बनाई लूट की साजिश
छात्रों ने बताया कि शनिवार को वह पड़ोस के एक युवक की शादी में नोएडा गए थे। वहां सभी महंगे कपड़े पहनकर आए थे। मगर ये तीनों पुराने कपड़ों में थे। तीनों के पिता मजदूरी करते हैं। ऐसे में उन्होंने इन्हें नए कपड़े नहीं दिलाए।

रविवार को भी तीनों को एक शादी में जाना था। नए कपड़े खरीदने के लिए तीनों ने लूट की साजिश रची। तीनों एनएच-24 पहुंचे और नरेंद्र को अकेले पाकर उस पर टूट पड़े। तीनों छात्रों में से एक पहले भी लूट की वारदात कर चुका है।


ईजी मनी की ओर भागना ठीक नहीं
बाहरी दुनिया की चकाचौंध में कुछ युवा भटक जाते हैं और ईजी मनी के लिए अपराध का सहारा लेते हैं। किशोरावस्था की स्थिति नाजुक होती है, इस दौरान माता-पिता और गुरुओं को इन पर ध्यान देने की जरूरत हैं। जो उन्हें बता सकें कि ईजी मनी के बजाए मेेहनत का रास्ता अपनाएं। - डा. शशांक शुक्ला, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed