{"_id":"9ee865ac69cb9a60b8a40c48348f0963","slug":"student-raped-by-school-cab-driver-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कैब चालक ने किया था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल कैब चालक ने किया था दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रीत विहार में रामनवमी के दिन भोजन कराने की बात कर नौ साल की मासूम के साथ स्कूल कैब चालक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कैब भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान शफीक (22) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने मासूम को तीन बार हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर के पास छोड़ गया। फिलहाल एलबीएस अस्पताल में मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान मासूम ने बताया कि आरोपी उसे सफेद रंग की कार में ले गया था। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच पुलिस को जगतपुरी से खबर मिली कि स्कूलों में कैब चलाने वाला शफीक नामक युवक राम नवमी के दिन से गायब है। पुलिस ने शफीक के भाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। उसने भाई की जानकारी दी। पुलिस ने जगतपुरी से शफीक को कैब समेत दबोच लिया। आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
घटना वाले दिन शफीक चित्रा विहार पहुंचा था। वहां कई सारे बच्चे खेल रहे थे। आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने की बात कर कैब में बैठा लिया। बाद में आनंद विहार के सुनसान इलाके में ले जाकर कैब में ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन