फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student died after teacher beat him

टीचर ने इतना पीटा कि हो गई मौत!

Wed, 23 Jul 2014 08:04 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
student died after teacher beat him

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 स्थित दिल्ली प्रशासन के स्कूल में बुधवार आठवीं कक्षा के एक छात्र की रहस्मय हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार (13) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


संजय के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर छात्र की पिटाई करने के आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र को स्कूल में दौरा पड़ा था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसे फौरन अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर के एन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर बोले, खेलते समय आया दौरा

student died after teacher beat him

पुलिस के मुताबिक संजय अपने परिवार के साथ ई-247 जेजे कैंप, सूरज पार्क समयपुर बादली में रहता था। इनके परिवार में मां संजू देवी, दो भाई व नानी धर्मशिला देवी व अन्य सदस्य हैं। संजय के पिता घनश्याम बेगू सराय बिहार में रहते हैं। संजय अपनी मां के साथ नानी के घर रहता था।

वह राजकीय सहशिक्षा विद्यालय रोहिणी सेक्टर-15 में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे वह स्कूल चला गया था। इस बीच दोपहर 12.20 बजे संजय के मामा विनोद के पास स्कूल से फोन आया।

टीचर्स ने बताया कि संजय को दौरा पड़ा है, वह फौरन अंबेडकर अस्पताल आ जाएं। सूचना बाद फौरन परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें संजय का शव मिला। शव देखने पर परिजनों ने देखा कि उसके सिर पर चोट के निशान थे। स्कूल के टीचर्स का कहना था कि संजय को खेलने के दौरान दौरा पड़ा था।

बच्चों ने टीचर को दी सूचना?

student died after teacher beat him

बच्चों ने उसे जमीन पर पड़ा देखकर टीचर्स को सूचना दी। फौरन एक टीचर की गाड़ी से संजय को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, परिजनों का आरोप है कि संजय को बचपन से अब तक कोई दौरा नहीं पड़ा था। संजय की नानी धर्मशिला देवी ने आरोप लगाया कि स्कूल के टीचर की पिटाई से उनके बच्चे की जान गई।

इधर ,मामले की छानबीन कर रहे, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद संजय की मौत का सही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed