फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student death in school toilet case: police find new facts

फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार और अब मौत

Sat, 10 May 2014 12:53 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Student death in school toilet case: police find new facts

गुड़गांव के सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा की रहस्यमय हालात में मौत के मामले में पुलिस एक युवक की तलाश में पंजाब गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की ने मोबाइल पर अंतिम मैसेज चैटिंग वासू नाम के युवक के साथ की थी।

विज्ञापन


दोनों कई दिनों से लगातार चैटिंग कर रहे थे और फेसबुक पर भी एक-दूसरे से जुड़े थे। जांच में सामने आया है कि छात्रा की वासू से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। कई महीनों तक चैटिंग के बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन के अनुसार पिछले साल दिसंबर में वह लड़का छात्रा को मोबाइल गिफ्ट करते वक्त स्कूल में पकड़ा गया। स्कूल प्रबंधन ने लड़के से माफीनामा लिखवाया और इसकी जानकारी लड़की के पिता को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने के बाद भी आते रहे प्रेमी के मैसेज

Student death in school toilet case: police find new facts

छात्रा के चाचा और भाई ने दोनों को काफी डांटा और मोबाइल फोन रख लिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि वासू अमृतसर में रहता है।

छात्रा की मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर वासू के नंबर से कॉल और मैसेज आते रहे। फिलहाल, पुलिस लड़के के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

एसीपी क्राइम राजेश कुमार के अनुसार वासू को पकड़ने के लिए टीम को पंजाब भेजा गया है।

परिजनों पूछे छह सवाल

Student death in school toilet case: police find new facts

छात्रा के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, ऐसे में बिना जांचे कैसे पता किया जा सकता है कि वह उसी का फोन था? स्कूल प्रबंधन का रवैया बेहद खराब था। पूरी क्लास के सामने छात्रा को बेइज्जत किया गया। जिससे वह काफी आहत हो गई थी?

छात्रा के शरीर पर कहीं भी खून के धब्बे नहीं मिले, जबकि कहा जा रहा है कि उसने हाथ की कलाई काट ली थी? आखिर कैसे कोई अपने दोनों हाथों के कलाई काटने के बाद फांसी पर लटक सकता है?

फंदा यू आकार में बना हुआ था जिस पर लटकना नामुमकिन है? स्कूल प्रबंधन ने पुलिस के आने से पहले टॉयलेट का गेट कैसे खोल दिया था?

'वो जुराब मेरी बच्ची का नहीं'

Student death in school toilet case: police find new facts

वंदना के अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता ने कई सवाल खड़े किए हैं। मृतका के पिता अजय कुमार ने बताया कि वंदना स्पोर्ट्स में रुचि रखती थी। स्कूल में भी वह कई एक्टिविटी में शामिल रहती थी। इसके चलते वह शॉर्ट जुराब पहनती थी।

गुरुवार को स्कूल जाने से पहले उसने ग्रे रंग के शॉर्ट जुराब पहन रखे थे। जबकि, घटनास्थल से जो जुराब मिले हैं, वह लंबे जुराब थे। ऐसे में कैसे मुमकिन हो सकता है कि वह उसी के जुराब थे।

गौरतलब है कि स्कूल के टॉयलेट में जुराब के फंदे से लटकी मिली वंदना की बॉडी के पास उसके जूते भी मिले थे। पुलिस कयास लगा रही है कि उसने अपने जुराब खोलकर उसी से फंदा बनाकर लटकी थी। पुलिस ने मिले ग्रे रंग के लंबे जुराब को 28 इंच का बताया था।

स्कूल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में

Student death in school toilet case: police find new facts

टॉयलेट में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद रोटरी पब्लिक स्कूल प्रबंधन सवालों में घिरता जा रहा है। मृतका के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान छात्रा के परिजनों के अलावा स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि मौत की वजह दम घुटने से हुई है।

मृतका के पिता अजय कुमार ने आरोप लगाया कि मोबाइल की जानकारी देने से पहले स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को सबके सामने बेइज्जत किया। इससे वह काफी आहत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed