{"_id":"5a1d67924f1c1b4c528b63e9","slug":"stole-jewelries-from-showroom-by-putting-pollution-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण मास्क लगाकर शोरूम से लाखों के जेवरात उड़ाए, CCTV में हुए कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदूषण मास्क लगाकर शोरूम से लाखों के जेवरात उड़ाए, CCTV में हुए कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
gold loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग इलाके में एक बदमाश प्रदूषण मास्क लगाकर ज्वेलर की दुकान पर देखने के बहाने लाखों के जेवरात ले उड़ा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बदमाश की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, नरेश गर्ग का करोलबाग के आर्यसमाज रोड पर जेवरात का बड़ा शोरूम है। सोमवार शाम करीब पांच बजे शोरूम पर प्रदूषण का मास्क लगाए एक शख्स पहुंचा।
विज्ञापन
सेल्समैन विनोद से उसने जेवरात दिखाने के लिए कहा। बातचीत में उलझा कर आरोपी अलग-अलग डिजाइन दिखाने के लिए कहता रहा। काफी देर तक जेवरात देखने के बाद पसंद न आने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
इधर, विनोद ने जब जेवरात की जांच की तो उसमें करीब तीन लाख रुपये के जेवरात कम थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है।