फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stole goods from pashchim express train

पश्चिम एक्सप्रेस के एसी कोच से तीन यात्रियों का सामान चोरी

Tue, 21 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
stole goods from pashchim express train
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चलती ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रहे तीन यात्रियों का सामान और नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना रविवार की सुबह बयाना और मथुरा के बीच हुई है।  यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी फरीदाबाद ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ट्रेनों में हो रही सामान चोरी की घटनाओं ने टीटीई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात ये है कि घटना एसी कोच में हुई है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी नितीश चौबे, लुधियाना निवासी जसपाल सिंह चावला और सेक्टर 21सी फरीदाबाद निवासी पवन मलिक 12925 पश्चिम एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन


तीनों यात्री रतलाम से सवार हुए थे। इन यात्रियों की सीट ए-1 और ए-2 एसी कोच में थी। यात्रियों का कहना है कि रविवार को ट्रेन सुबह करीब सात बजे के आसपास मथुरा पहुंची और उन्होंने अपना सामान देखा तो बैग गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितीश के बैग में जरूरी कागजात, कपड़े थे जबकि पवन मलिक के बैग में कपड़े और 25 हजार रुपये की नकदी थी। जसपाल सिंह चावला के बैग में भी कुछ नकदी और सामान रखा था।


ट्रेन के फरीदाबाद पहुंचने पर नितीश चौबे और पवन मलिक उतरकर जीआरपी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चूंकि घटना बयाना और मथुरा के पास की है तो जांच के लिए एफआईआर मथुरा भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed