फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stepfather killed his 12 years son

बाप ने गंडासे से काट डाला 12 साल का सौतेला बेटा

Tue, 19 Apr 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
stepfather killed his 12 years son

निहाल विहार इलाके में अपने 12 साल के सौतेले बेटे की नफरत ने एक व्यक्ति को गुनहगार बना दिया। बेटे से पीछा छुड़ाने के लिए एक सप्ताह पहले आरोपी गंडासे से उसकी हत्या कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुलासा किया कि वह सौतेले बेटे को उसके असली पिता के पास भेजना चाहता था, लेकिन उसकी मां ऐसा करने से रोक देती थी।
विज्ञापन


पश्चिम दिल्ली पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गत 10 अप्रैल की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि निहाल विहार में रहने वाले एक शख्स ने अपने सौतेले बेटे विश्वजीत (12) को गंडासा मारकर जख्मी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि विश्वजीत उसके पहले पति का बेटा था

stepfather killed his 12 years son
हत्‍या

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। अगले दिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विश्वजीत की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना को उसके पति अंधखेड़ा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी सेवा राम (28) ने अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि विश्वजीत उसके पहले पति का बेटा था।

निहाल विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सेवाराम की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके गांव में दबिश दी, लेकिन सेवाराम वहां नहीं मिला। 17 अप्रैल को पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर निहाल विहार से आरोपी को दबोच लिया।

उसने गंडासे से विश्वजीत पर हमला कर दिया

stepfather killed his 12 years son

पुलिस ने उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गंडासा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सौतेले बेटे से नफरत करता था। उसे उसके पिता के पास भेजना चाहता था। लेकिन विश्वजीत की मां बेटे को अपने पास ही रखना चाहती थी।

इसलिए उसने विश्वजीत को रास्ते से हटाने का फैसला किया। घटना के दिन उसकी मां फैक्टरी गई थी। इसी दौरान उसने गंडासे से विश्वजीत पर हमला कर दिया।

लेकिन इसी दौरान उसकी मां आ गई। फरार होने के दौरान सेवाराम ने पत्नी से कहा कि उसने पहले पति की निशानी को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed