फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   step father rapes his two daughters

सौतेले पिता ने दो मासूम बेटियों से किया रेप

Fri, 05 Sep 2014 07:33 AM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
step father rapes his two daughters

दिल्ली के पालम इलाके में दो बच्चियों के साथ उनके सौतेले पिता ने रेप किया। बच्चियों की मां ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर बच्चियों के साथ रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं जनकपुरी में ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने अपने प्रेमी पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पालम और जनकपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलापुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को पालम थाने में अपने सौतेले पति पर बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति के छोड़ देने के बाद वह 8 और 5 साल की बेटियों के साथ मंगलापुरी इलाके में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उसने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से शादी कर ली। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बुधवार को उसकी बच्चियों ने बताया कि सौतेला पिता उनके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक यौनाचार करता है। इस बात की जानकारी होने पर वह बेटियों को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप

step father rapes his two daughters

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर लिया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और इसकी जांच किए जाने की बात कह रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं जनकपुरी इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही है। युवती ने बुधवार को जनकपुरी थाने में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने प्रेमी पंकज ने मिलने के लिए गई थी।

कार में उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्र्म किया। होश में आने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर जनकपुरी थाने पहुंचे और इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed