फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   step father rapes his daughter after kidnaping

सौतेले बाप ने बेटी को अगवा कर किया रेप!

Sat, 07 Jun 2014 05:41 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
step father rapes his daughter after kidnaping

गाजियाबाद के लोनी में एक बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सहारनपुर के रहने वाले सौतेले पिता पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है।

विज्ञापन


आरोप है कि सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को घुमाने के बहाने अगवा कर लिया और लगभग 10 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप करता रहा।

लगातार कई दिनों तक हरियाणा में लड़की से रेप करने के बाद आरोपी उसे लेकर लोनी पहुंच गया, लेकिन यहां वह फंस गया।

किराए के कमरे में करता रहा दरिंदगी

step father rapes his daughter after kidnaping

लोनी में वह किराए का मकान लेकर अपनी सौतेली बेटी से रेप कर रहा था। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने शक के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सहारनपुर में रहने वाली लड़की की मां को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असली पिता की हो चुकी है मौत

step father rapes his daughter after kidnaping

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर की रहने वाली इस नाबालिग के पिता की करीब 8 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां ने गांव के ही जुल्फिकार से करीब तीन साल पहले शादी कर ली थी।

आरोपी की उम्र करीब 25 साल है। लगभग 15 दिन पहले आरोपी ने सौतेली बेटी को मौसी के घर घुमाने की बात कही और उसे लेकर घर से लेकर निकल गया।

आरोपी ने लड़की को करीब 10 दिनों तक हरियाणा में रखा और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद आरोपी लड़की को दो दिन पहले लोनी की एक कॉलोनी में ले आया लाया और किराये के मकान में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed