{"_id":"1c9304a1c428112d4bb8eeb95258d678","slug":"sresham-injured-looted-cement-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारोबारी को जख्मी कर सरेशाम लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट कारोबारी को जख्मी कर सरेशाम लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी लोकेंद्र राठी से लूटपाट की। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कूटी सवार कारोबारी को बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। सिर में तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
उनकी स्कूटी, 15 हजार रुपये और दुकान की चाभियां लूटकर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के बजाय कविनगर और मसूरी थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। घायल कारोबारी को शिवालिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लोकेंद्र राठी ने बताया कि वे मालीवाड़ा के पास लक्ष्मी विहार कालोनी में रहते हैं। गोविंदपुरम के पास मिसलगढ़ी में उनका सीमेंट और सरिया का कारोबार है। वारदात के वक्त वे स्कूटी पर दुकान से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गोविंदपुरम में एलजी शोरूम के नजदीक पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। दो ने गमछे से चेहरा ढका हुआ था, जबकि एक हेलमेट लगाए था। तीनों के हाथ में तमंचे थे। बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। नहीं रोकने पर उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वे गिर गए।
बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगे। एक बदमाश ने तमंचे की बट से उनके सिर पर कई वार किए। दो बदमाश बाइक पर और एक उनकी स्कूटी लेकर भाग गया। स्कूटी में 15 हजार रुपये और दुकान की चाभियां थीं।
मौके पर जमा हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर कविनगर और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और एक-दूसरे का थाना क्षेत्र बताने लगी। एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि जांच कराई जा रही है, जिस भी थाना क्षेत्र का मामला होगा, वहां रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।