फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi police arrested four accused international gang of drugs supply

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 125 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

Wed, 11 Apr 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Special Cell of Delhi police arrested four accused international gang of drugs supply

स्पेशल सेल ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इनमें दो अफगानी, एक जम्मू कश्मीर निवासी व एक नाइजीरियाई है। इनके कब्जे से कुल 29 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपये बताई जा रह है।

विज्ञापन


आरोपियों ने खुलासा किया है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर भारत में बड़े पैमाने पर ड्रग्स लाई जा रही है। भारत आकर ड्रग्स यूरोपीय देशों में जाती थी। पाकिस्तान से तंगधार, जम्मू कश्मीर बॉर्डर से भारत में ड्रग्स आती थी। तंगधार व कूपवाड़ा (उत्तरी कश्मीर) से ही पूरा नेटवर्क चल रहा था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार सूचना मिली थी कि कश्मीर के एक व्यक्ति ने दिल्ली में विस्थापित के तौर पर रहने वाले व्यक्ति को ड्रग्स की खेप दी है। इंस्पेक्टर उमेश बड़थ्वाल की टीम ने पश्चिमी विहार में घेराबंदी कर जम्मू कश्मीर के व्यक्ति जहांगीर अहमद भट को 26 मार्च को पकड़ा। उसके कब्जे से 11 किलो हेरोइन बरामद की गई। जहांगीर ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के एक व्यक्ति के कहने पर दिल्ली में गुरबचन को खेप देने आया था। वह पहले भी गुरबचन को ड्रग्स की खेप दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने गुरबचन को विकासपुरी से 29 मार्च को पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। वह हेरोइन नाइजीरियाई को देता था। नाइजीरियाई उसे आगे यूरोपीय देशों में भेजते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने अफगानी व्यक्ति मुमताज उर्फ हाजी मालाम को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। इसके कब्जे एक किलो हेरोइन बरामद की गई। 

Special Cell of Delhi police arrested four accused international gang of drugs supply

मुमताज ने बताया कि उसे ड्रग्स की खेप लेने के लिए पाकिस्तान व अफगानिस्तान से निर्देश आते थे। वह कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। उसने ये भी बताया कि वह पाकिस्तान में बैठे अजनाल की कहने पर दिल्ली में एक नाइजीरियाई की ड्रग्स की कई खेप दे चुका है। इसके बाद पुलिस टीम ने नजफगढ़ रोड से नाइजीरियाई नांदी उर्फबो को 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। इसके द्वारका स्थित घर की तलाश लेने पर 15 किलो हेरोइन बरामद की गई। ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में एनसीबी उसे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। इसे 7 वर्ष की सजा हुई थी। 

गिरोह को अजमाल पाकिस्तान से चलाता है
काबुल, अफगानिस्तान निवासी गुरबचन (41) दिल्ली के तिलक नगर में रहता था। ये भाई के साथ काबुल में आयुर्वेेदिक दुकान चलाता था। यह परिवार विस्थापित के तौर पर 5 वर्ष पहले भारत आ गया था। गुरबचन पिछले पांच वर्षों में पांच बार भारत आ चुका है। करीब नौ महीने पहले वह अपनी दुकान पर अजमाल से मिला था।  गुरबचन अजमाल के कहने पर ड्रग्स भारत व एनसीआर में सप्लाई करता था। गुरबचन ने बताया कि अजमाल पाकिस्तान से ही इस गिरोह को चला रहा है। गुरबचन अपने संपर्कों के जरिए अजमाल को पैसे भेजता था। 

व्यवसाय में घाटा होने पर ड्रग्स सप्लाई करने लगा जहांगीर
जहांगीर अहमद भट(41) न्यू एयरपोर्ट, जम्मू कश्मीर में कश्मीर आर्ट नाम से कपड़ों की दुकान चलाता था। इस व्यवसाय में उसे घाटा हो गया। एक दोस्त के जरिए वह तंगधार, जम्मू कश्मीर निवासी मोटा के संपर्क में आया। जहांगीर उससे कुपवाड़ा में मिला। मोटा के कहने पर वह गुरबचन को ड्रग्स के पार्सल सप्लाई करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed