फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leader named military officer's mother threatened.

सपा नेता के नाम पर सैन्य अफसर की मां को धमकी

Tue, 20 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Tue, 20 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP leader named military officer's mother threatened.
चीन की सीमा पर तैनात कैप्टन की मां को सपा नेता के नाम पर धमकियां मिल रही हैं। नंदग्राम में पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर तैनात कैप्टन की मां को कथित नेता अपने चहेते को नौकरी पर रखने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने और गोरखपुर तबादले की धमकी दे रहा है। महिला ने डीएम और डीआईओएस से शिकायत की है।

लखनऊ निवासी गीता रानी नंदग्राम में सरकारी पुस्तकालय की प्रभारी हैं। उनके पुत्र विवेक कुमार और पुत्रवधू प्रियंका सेना में कैप्टन हैं। मौजूदा समय में दोनों चीन की सीमा पर सिक्किम में तैनात हैं।
विज्ञापन


नंदग्राम पुस्तकालय में कंप्यूटर आपरेटर के लिए संविदाकर्मी पद पर एक व्यक्ति अपने चहेते की नौकरी लगवाना चाहता है। गीतारानी के अनुसार सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव के नाम पर लगातार फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाला चुपचाप अपने चहेते को नौकरी पर रखने को धमका रहा है। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने और सस्पेंड कराने की भी धमकी दे रहा है।

गीतारानी ने इसकी शिकायत डीआईओएस, डीएम और शासन को भेजी है। महिला की शिकायत से सपा में हड़कंप मच गया है।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि कोई मेरे नाम का बेवजह प्रयोग कर रहा है। मैंने कोई टेलीफोन नहीं किया है। आरोपी की तलाश उसके मोबाइल नंबर के आधार पर की जा रही है।


अपने परिचित को नौकरी पर रखने का दबाव बनाने के लिए मोबाइल पर बार-बार धमकियां आ रही हैं। कॉल करने वाला खुद को सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष संतोष यादव बता रहा है। - गीता रानी, पुस्तकाल्याध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed