सेक्स स्कैंडल में फंसे सपा नेता, ऑडियो क्लिप हाथ लगने से पार्टी में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हापुड़ के सपा कार्यालय में रंगरेलियां मनाते हुए जोड़े के पकड़े जाने के दो दिन बाद ही गाजियाबाद में सेक्स स्कैंडल में जिला कमेटी के एक पदाधिकारी फंसते नजर आ रहे हैं।
इन पर गोविंदपुरम में सेक्स रैकेट चलवाने का आरोप है। पार्टी के एक गुट का दावा है कि इनकी एक क्लिप हाथ लगी, जिससे इस स्कैंडल का पर्दाफाश हुआ।
क्लिप पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। दो दिन से चल रहे इस मामले की जानकारी करने शुक्रवार दोपहर पुलिस भी पार्टी दफ्तर पहुंची थी।
सेक्स रैकेट के आरोपों की बातचीत सुनने में आई है
माना जा रहा है कि पुलिस उक्त जिला सचिव के संदर्भ में जानकारी करने गई थी। हालांकि पुलिस और पार्टी पदाधिकारी इस संदर्भ में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
एक जिला सचिव पर सेक्स रैकेट के आरोपों की बातचीत सुनने में आई है, लेकिन अभी इस संदर्भ में ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि सच्चाई सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे।