फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son stabs his father for dispute with daughter in law

बहू को चादर साफ करने को कहना पड़ा भारी, बेटे ने ही मारा बाप को चाकू

Sat, 21 Jan 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
son stabs his father for dispute with daughter in law
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक युवक ने अपने पिता के पेट में चाकू मार दिया। दरअसल, पिता ने बहू को चादर धोने के लिए कहा था और इस पर कहासुनी हो गई थी। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुत्र फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह (52) अपने दो बेटों के साथ खेड़ाकला गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र को उसके बेटे ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीन चार साल पहले उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे सचिन व प्रवीण हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों इसी मकान में भूतल और पहली मंजिल पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया था

son stabs his father for dispute with daughter in law

वह कभी अपने बड़े बेटे तो कभी छोटे बेटे के घर में खाना खा लेते हैं। सचिन का बेटा यश उनके साथ ही सोता है। बुधवार रात यश ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। सुरेंद्र ने बहू को चादर को साफ करने के लिए कहा था, लेकिन उसने चादर को साफ नहीं किया।

रात में इसी बात को लेकर सुरेंद्र की बहू से कहासुनी हो गई। इसी दौरान सचिन रसोई से चाकू लेकर आया और सुरेंद्र के पेट में घोंप दिया। सुरेंद्र ने शोर मचाकर अपने छोटे बेटे प्रवीण को बुलाया और पुलिस को फोन करने के लिए कहा।

लेकिन प्रवीण ने पुलिस को फोन नहीं किया। इसी बीच सुरेंद्र कमरे से भागकर बाहर पहुंचा और अपने भतीजे जीतेंद्र की मदद से पुलिस को फोन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देकर आरोपी घर से फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed