{"_id":"a47347313dd014c3c328702ad438f126","slug":"son-of-retired-army-beat-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी के बेटे को अधमरा कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी के बेटे को अधमरा कर लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र के बाईपास क्षेत्र में आटो सवार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के बेटे से हजारों की लूट कर अधमरा कर हाईवे किनारे फेंक दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से 55 टांके आए हैं। परिजन पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही है।
पिलखुवा निवासी नीरज दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम करता है। उसके पिता सोहनपाल आर्मी से रिटायर्ड हैं। तीन अप्रैल को वह नोएडा में दोस्त से मिलकर लौट रहा था।
विज्ञापन
रात के समय उसने लालकुआं तक आने के लिए आटो लिया था। परिजनों ने बताया कि आटो सवार बदमाशों ने नीरज से मोबाइल, लैपटॉप, नगदी, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। नीरज ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर दिया।
विज्ञापन